Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कोल्हान आयुक्त ने लिया पूजा पंडालों का जायजा, CCTV लगाने का सख्त निर्देश

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): दुर्गा पूजा को लेकर कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार ने चक्रधरपुर में विधि व्यवस्था व पूजा पंडालों का जायजा लिया. इस मौके पर पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, प्रभारी एसडीपीओ दिलीप खलखो भी मौजूद थे. आयुक्त ने चक्रधरपुर के बंगाली एसोसिएशन दुर्गा पूजा पंडाल, भारत भवन दुर्गा पूजा पंडाल, शीतला मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल समेत अन्य पंडालों का निरीक्षण किया. साथ ही वनमालीपुर स्थित विधायक सुखराम उरांव आवासीय परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का भी निरीक्षण किया. इस दौरान आयुक्त ने विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए. आयुक्त ने सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही. साथ ही सड़क के किनारे पड़े बिल्डिंग वेस्ट मैटेरियल को हटाने संबंधित निर्देश भी दिए. आयुक्त ने कहा कि पूजा के दौरान जिस स्थानों पर ज्यादा भीड़ होती है, वहां विशेष रूप से निगरानी रखी जाए. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को भी कहा. इस मौके पर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार,अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव के अलावे अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - कुख्यात">https://lagatar.in/ed-court-refuses-to-grant-bail-to-notorious-human-trafficker-panna-lal/">कुख्यात

मानव तस्कर पन्ना लाल को बेल देने से ED कोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही