Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कोल्हान प्रमंडल पान-तांती समाज कल्याण समिति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कोल्हान प्रमंडल पान-तांती युवा समाज कल्याण समिति की ओर से रविवार को शहर के वन विश्रामागार में छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रुप से कोल्हान प्रमंडल पान-तांती समाज केन्द्रीय कमेटी के जमशेदपुर से पहुंचे संरक्षक उमाशंकर दास, केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल दास, प्रवक्ता जगदीश कुमार दास मुख्य रुप से उपस्थित हुये. कार्यक्रम का शुभारंभ पान गुरु मुकूंदराम तांती व स्व. पितांबर दास की तस्वीर के समीप दीप जलाकर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कमेटी के संरक्षक उमाशंकर दास ने कहा कि मैट्रिक व इंटर परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े, सफलता अवश्य मिलेगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vikas-pandey-and-jyotish-chandra-rai-joined-swabhiman-party/">जमशेदपुर

: स्वाभिमान पार्टी में शामिल हुए विकास पांडेय व ज्योतिष चंद्र राय

प्रशस्ति पत्र, शील्ड व उपहार देकर सम्मानित किया गया

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत से कभी पीछे नहीं भागना चाहिए. छात्र-छात्राएं आगे भी भविष्य में इसी तरह बेहतर मुकाम हासिल कर समाज व क्षेत्र का नाम रौशन करें. इस अवसर पर समिति द्वारा इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले समाज के कुल 26 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, शील्ड व उपहार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही समाज के उत्थान के लिए किये जाने वाले कार्यों के बारे में बताया. समिति के अन्य सदस्यों ने भी संबोधित करते हुये छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुये बेहतर भविष्य की कामना की. मौके पर समिति के अशोक दास, प्रदीप कुमार दास, सुनील पान, हरिशचंद्र पान, हेमंत पान, सपन दास, ज्ञानचंद तांती, अनुराग दास, रासबिहारी तांती, शिवानंद दास, सावन तांती, अशोक तांती, नरसिंह पान के साथ कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति की केंद्रीय इकाई, जमशेदपुर कमेटी, मनोहरपुर कमेटी, खरसावां कमेटी, चाईबासा कमेटी, गुवा कमेटी के साथ चाईबासा इकाई की महिला कमेटी और कई पदाधिकारी के विभिन्न जगहों से पहुंचे समाज के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-panchayat-level-workers-conference-of-jmm-organized-in-dhipa/">मनोहरपुर

: ढिपा में झामुमो का पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही