Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : केपीएस के चेयरमैन जितेंद्र कुमार षाड़ंगी को यूएसए की मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी करेगी सम्मानित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के समाजसेवी सह शहर के कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के चेयरमेन जितेंद्र कुमार षाड़ंगी ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं. समाज सेवा, श्रेष्ठ कार्य दक्षता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जितेंद्र कुमार षाड़ंगी को यूएसए की मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर से सम्मानित किया जाएगा. नई दिल्ली की लोधी रोड स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में 16 अप्रैल को आयोजित पीएचडी गोल्ड मेडल अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार शाम उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. शिक्षा के जरिए ही हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आगामी दिनों में उनकी कई योजनाएं हैं जिसे वे धरातल पर उतारेंगे. इस मौके पर कांसेप्ट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य परमानंद झा, खगेश कुमार व स्कूल के अन्य शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-15-people-got-benefit-in-the-meeting-of-medical-support-scheme-committee/">जमशेदपुर

: मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 15 लोगों को मिला लाभ

शिक्षा व्यवस्था को कमर्शियल बनाए जाने पर जताई चिंता

गुरुवार शाम कॉन्सेप्ट पब्लिक में वीडियो कॉन्फ्रेंस सिंह के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए समाजसेवी जितेंद्र कुमार षाड़ंगी ने कई संस्थानों द्वारा शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरीके से कॉमर्शियल किए जाने पर चिंता जताई. मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय कंपटीशन का है. ऐसे में विद्यार्थियों को बहुत मजबूत करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कई संस्थानों द्वारा अपने संस्थान का नाम आगे रखने के लिए छात्र- छात्राओं को नीचे के वर्गों में अधिक से अधिक अंक देकर अगले वर्ग में प्रमोट कर दिया जाता है लेकिन 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम उनके पिछले परीक्षा परिणाम के अनुरूप नहीं होते यहां तक की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा परिणामों की घोषणाओं में भी पारदर्शिता का अभाव रहता है. ऐसा किया जाना विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावकों को प्रत्येक वर्ष धोखे का शिकार होना पड़ता है. उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के लिए सही संस्थान का चयन करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही