Search

 
 
 

चक्रधरपुर : आसनतलिया में कुड़मी समाज का बैठक आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की राखा आसनतलिया स्थित वीर शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में रविवार को कुड़मी समाज का बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता जगदीश महतो ने की. बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक में कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने व सरना धर्म को मान्यता देने को लेकर पुन: 20 सितंबर से झारखंड की गोमो, मुरी, घाघरा, नीमडीह स्टेशनों पर शुरू होने वाले रेल टेका, डहर छेंका कार्यक्रम को समर्थन देने व सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर रेल टेका कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि आंदोलन को सफल बनाया जा सके. बैठक के दौरान 8 अगस्त को हुए शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर संपन्न हुए रक्तदान शिविर व कार्यक्रम की समीक्षा भी कई गई. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-gomias-youth-got-a-job-in-google-london-in-a-package-of-1-25-crores/">बेरमो

: गोमिया के युवक को सवा करोड़ के पैकेज में गूगल लंदन में मिली नौकरी

करम परब धूमधाम से मनाने पर बनी सहमति

इस दौरान आसनतलिया में करम परब को धूमधाम के साथ मनाने पर भी सहमति बनी. तय किया गया कि आसनतलिया में करम परब के अवसर पर आसपास के गांव के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक दलों के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में समाजसेवी बीके हिन्दवार, करण महतो, प्रदीप महतो, रोनित महतो, ओमप्रकाश महतो, सूरज महतो, धीरज महतो, राजेन्द्र महतो, गणेश महतो समेत कुड़मी समाज से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही