Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मजदूर नेता सह झारखंड आंदोलनकारी स्व. बागुन बोयपाई की मनाई गई पुण्यतिथि

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मजदूरों के हक की आवाज उठाने वाले मजदूर नेता सह झारखंड आंदोलनकारी स्व. बागुन बोयपाई की पांचवीं पुण्यतिथि रविवार शाम चक्रधरपुर के वन विश्रामागार में मनाई गई. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, आजसू विधानसभा प्रभारी राम लाल मुंडा, गोविंद महतो, चंपाई बोयपाई, कांग्रेसी नेता अभिजीत चटर्जी, समाजसेवी संजय सामड़ ने उपस्थित होकर स्व. बागुन बोयपाई की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-selection-of-15-players-in-jharkhand-volleyball-sub-junior-boys-category/">धनबाद

: झारखंड वॉलीबॉल सब जूनियर बालक वर्ग में 15 खिलाड़ियों का चयन

अलग राज्य दिलाने में बोयपाई का योगदान अहम

इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा की झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में मजदूर नेता बागुन बोयपाई ने अहम योगदान निभाया था. मजदूरों की आवाज बनकर वे सदैव आगे रहते थे. उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वे हमेशा प्रेरित करते थे. इस अवसर पर चंपाई बोयपाई व उपस्थित लोगों ने स्व. बागुन बोयपाई की जीवनी से जुड़ी बातों को बताया. इस मौके पर स्व. बागुन बोयपाई के पुत्र सरना बोयपाई, करण महतो, दिनेश महतो, प्रेम मुखी, शुभम महतो, शीतल पूर्ति, शिवा बंदिया के आलवे विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही