Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के सूर्या नर्सिंग कॉलेज प्रांगण में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ लैंप लाइटिंग सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, हेल्थ सोसाइटी के अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो, हेल्थ सोसाइटी के सचिव गौरी शंकर महतो, संत अंजला अस्पताल की सीनियर डॉक्टर जेस्सी, डॉ. ज्योत्सना कुल्लू, अनुमंडल अस्पताल की सीनियर नर्स कुमारी इंदिरा, डॉ. एस षाड़ंगी, डॉ. एस सोरेन, सदर अस्पताल एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की प्राचार्या पूर्णिमा उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर के समीप दीप जलाकर किया गया. [caption id="attachment_564283" align="aligncenter" width="600"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/CKP-Surya-Nursing-Collage-1-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं.[/caption]
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-defeated-ranchi-university-in-pre-quarter-finals/">जमशेदपुर
: प्री क्वार्टर फाइनल में कोल्हान यूनिवर्सिटी ने रांची यूनिवर्सिटी को किया परास्त छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये
इस अवसर पर कुल 81 एएनएम व
जीएनएम को कैप पहनाया गया. इसके बाद कर्तव्य निष्ठा का सभी ने शपथ लिया. इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा की प्रशिक्षण लेने वाली छात्राएं बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि एक नियम के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है. यहां शपथ लेने वाली छात्राएं भविष्य में विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं देंगी. कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रबंधक नरसिंह महतो ने कॉलेज के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने छात्राओं को भविष्य में बेहतर करने को लेकर बड़ों व शिक्षकों का सम्मान करने को कहा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-congress-leader-demands-to-solve-water-problem-before-summer/">कोडरमा:
कांग्रेस नेता ने की गर्मी से पहले पानी की समस्या को दूर करने की मांग फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवनी पर नाटक प्रस्तुत किया गया
इस मौके पर उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत नृत्य की प्रस्तुति दी. वहीं नाटक के माध्यम से फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवनी से जुड़ी बातों को बताया. इस अवसर पर सिस्टर कालिस्ता कुजूर, सिस्टर सुनीता महतो, नर्सिंग कॉलेज के पूर्व प्राचार्या हुलासी पूर्ति, प्राचार्य मीनू मीनाक्षी तिर्की समेत अन्य शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्राएं उनके अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment