Search

 
 
 

चक्रधरपुर : प्रखंड कार्यालय में लगा भूमि समाधान दिवस शिविर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को भूमि समाधान दिवस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता सीआई कृष्णा सोय ने की. शिविर में भूमि संबंधित दो मामले आये. उन्होंने एक मामले का तुरंत निष्पादन कर दिया. एक मामले को उन्होंने अगली तिथि में आने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि शिविर में एक ऐसा मामला आया था जहां वह गांव स्तर पर ही निपटारा हो सकता था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-7th-ashok-jain-cricket-competition-from-january-5-24-teams-participating/">चाईबासा

: 7वीं अशोक जैन क्रिकेट प्रतियोगिता 5 जनवरी से, 24 टीमें ले रही हिस्सा
जब दोनों पक्षों का मामला सुना गया तो दोनों पक्षों को बताया गया कि यह रैयती जमीन है. इसका बंटवारा दोनों पक्षों के साथ-साथ ग्रामीणों व मुण्डा की उपस्थिति में किया जा सकता है. इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी सहमति से बंटवारा के लिए मान गए. शिविर में कर्मचारी राजीव रंजन, संतोष दोराईबुरु, चोकरो अंगरिया, सविता दोराई, सैलेजा महतो समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही