Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दिवंगत पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा को पुण्यतिथि पर किया गया याद

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा की पुण्यतिथि शनिवार को चक्रधरपुर व आसपास क्षेत्र के कई स्थानों पर मनाई गई. इसी क्रम में दिवंगत लक्ष्मण गिलुवा के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी पत्नी मालती गिलुवा, पुत्र अमित गिलुवा, अंकित गिलुवा, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष विश्राम मुंडा, भाजपा नेता पवन शंकर पांडेय, ललित मोहन गिलुवा, राम कोड़ाह, शिव लाल रवानी, केशव सिंह ने उनकी तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shahbaz-accused-of-killing-irshad-arrested-weapon-recovered/">जमशेदपुर

: इरशाद की हत्या का आरोपी शहबाज गिरफ्तार, हथियार बरामद

कोरोना महामारी से हुआ था निधन

[caption id="attachment_623179" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/29rc_m_42_29042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्व.लक्ष्मण गिलुवा के अस्थि कलश स्थल पर श्रद्धांजलि देती उनकी पत्नी मालती गिलुवा, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड व अन्य[/caption] वहीं, स्व. दिलीप साव स्मृति भवन प्रांगण में भाजपा के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर मौजूद झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी ने कहा की मिलनसार स्व. लक्ष्मण गिलुवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता. भाजपा के एक प्रमुख चेहरों में वे विख्यात थे. वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के कारण उनका निधन हो गया था. उनके द्वारा कई विकास कार्य किए गए. उनके नेतृत्व करने की क्षमता सबसे अलग थी. जिस कारण उनकी अलग पहचान रही. इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संजय मिश्रा, सुरेश साव ने भी संबोधित कर स्व. लक्ष्मण गिलुवा को याद किया. इस मौके पर भाजपा नेता संजय पासवान, दीपक सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-netaji-subhash-university-is-one-of-the-best-universities-in-jharkhand-dr-gangadhar-panda-pvt/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी झारखंड के श्रेष्ठ प्राइवेट विश्वविद्यालयों में से एक : डॉ गंगाधर पांडा

भापाईयों ने किया याद

वहीं भरनिया पंचायत के जनटा स्थित स्व.लक्ष्मण गिलुवा के अस्थि कलश स्थल पर उनकी पत्नी मालती गिलुवा, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, लक्ष्मण गिलुवा के परिजन व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. वहीं गोइलकेरा के सुभाष चंद्र बोस चौक में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता लक्ष्मण गिलुवा को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रानी बंदिया व स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही