Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ईचाहातु में 27 अप्रैल से होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड के कराईकेला स्थित ईचाहातु में 27 अप्रैल से श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा तथा हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर कराईकेला में शनिवार को एक बैठक का आयोजन हुआ. बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष रतिकांत प्रधान ने की. जहां मुख्य रुप से पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई भी उपस्थित थे. आयोजन समिति के सदस्यों ने समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई को कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ 27 अप्रैल से शुरू होगी जो 5 मई तक चलेगा. वाराणसी के बाबा जनकदेव जी महाराज की अगुवाई में यह संपन्न कराया जाएगा. 27 अप्रैल की सुबह छह बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि शाम में मण्डप पूजन होगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-officers-wife-will-be-treated-in-bhubaneswar/">किरीबुरू

: सेल अधिकारी की पत्नी का भुवनेश्वर में होगा इलाज

आयोजित होंगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

वहीं 28 अप्रैल को वेदी निर्माण, मण्डप पूजन, एवं मूर्तियों का संस्कार किया जाएगा. 29 अप्रैल को वेदी व मंडप पूजन के साथ मूर्तियों का अधिवास होगा. 30 अप्रैल को अरणी मंथन के साथ हवन प्रारंभ होगा साथ ही मूर्तियों का अधिवास किया जाएगा. 1 मई सोमवार को मंडप पूजन, हवन, मूर्तियों का अधिवास, 2 मई को मंडप पूजन, हवन, शिखर स्नान, नगर भ्रमण किया जाएगा. 3 मई को पूजन, मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा, विशेष हवन, पूर्णाहूति होगी. साथ ही इस दिन महाभंडारा के साथ हरि संकीर्तन प्रारंभ किया जाएगा. 5 मई को हरि संकीर्तन का समापन होगा. बैठक में रतिकांत प्रधान, दुर्गाचरण प्रधान, शंशाक प्रधान,अश्वनी प्रधान, संजय प्रधान, पूर्णचंद्र प्रधान, पवन प्रधान समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही