Search

 
 
 

चक्रधरपुर: लीड्स ने दिया रीर परियोजना के सामाजिक नेताओं को प्रशिक्षण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): रामडा गांव में गुरुवार को लीड्स संस्था के तत्वावधान में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस में संस्था द्वारा संचालित रीर परियोजना के तहत गांवों में काम करने सामाजिक नेताओं को प्रशिक्षण दिया गया. जहां कार्य व दायित्वों, ग्राम स्तरीय समितियों के सशक्‍तीकरण, आय सृजन के कार्यों, सरकारी योजनाओ के साथ जुड़ाव, उनके आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन का निगरानी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-recovers-rs-7400-fine-from-15-people-who-break-rules/">जमशेदपुर:

जेएनएसी ने नियम तोड़ने वाले 15 लोगों से वसूला 7400 रुपये जुर्माना

26 आवेदन फॉर्म भी मौका पर भरा गया

प्रशिक्षण को दौरान तकनीकी जानकारी, कृषि विभाग में उपलब्ध सुविधाएं, मत्स्य विभाग के साथ तालमेल और मत्स्य विभाग के साथ जुड़ाव के लिये 26 आवेदन फॉर्म भी मौका पर भरा गया. इस मौके पर उपस्थित परियोजना समन्वयक मो. इस्लाम ने बताया कि पेसा अधिनियम, नई शिक्षा नीति, शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009, मौलिक अधिकार, मुखिया, वार्ड सदस्य, मुंडा के कार्य व दायित्वों, स्वयं सहायता समूह, बैंक के साथ जुड़ाव, आय सृजन के लिए बैंक से लोन के बारे में प्रशिक्षण में बताया गया. इस अवसर पर परियोजना कर्मी सुलोचना महतो और पद्मा महतो के अलावे विभिन्न गांव के सामाजिक नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abortion-was-done-after-physical-abuse-by-a-disabled-girl-in-kovali/">जमशेदपुर

: कोवाली में दिव्यांग से शारीरिक शोषण के बाद कराया गर्भपात
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही