Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, निकाली गई कलश यात्रा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रेलवे क्षेत्र के पंचमोड़ स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा स्थापना को लेकर बुधवार से अनुष्ठान शुरू हुआ. इसे लेकर मंदिर परिसर से कलश और शोभायात्रा निकाली गई. द लियो क्लब शिव मंदिर समिति की ओर से निकाले गए इस कलश यात्रा में स्थानीय महिला व पुरुष शामिल हुए. कलश यात्रा शिव मंदिर प्रांगण से निकलकर चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती स्थित संजय नदी घाट पहुंची. यहां विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा. इसके बाद पुनः कलश को मंदिर लाया गया जहां कलश की स्थापना की गई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-resentment-among-cell-workers-for-not-appointing-nodal-officer/">किरीबुरू

: नोडल पदाधिकारी नियुक्त नहीं करने से सेलकर्मियों में नाराजगी

काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने की शिरकत

इस मौके पर पुजारी नित्यानंद पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की, जहां दिनभर पूजा अनुष्ठान चला. दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे गए. बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर द लियो क्लब शिव मंदिर समिति के राजू सोना, राजू गोप, मनोज तांती समेत स्थानीय महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही