Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : प्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई व बहन के साथ पहुंचे श्री मंदिर, दर्शन में लिए उमड़ी भीड़

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के पुरानी बस्ती स्थित मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) से बुधवार शाम निकली बाहुड़ा यात्रा गुरुवार को संपन्न हो गई. भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा श्री मंदिर पहुंचे. बुधवार को बाहुड़ा रथयात्रा के पहले दिन प्रभु जगन्नाथ के रथ को विश्राम के लिए पुरानी बस्ती स्थित गणेश मंदिर के समीप रखा गया था. गुरुवार शाम पुनः श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ रथ को खींचा. इस बीच श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पुरानी बस्ती में लोग अपने घरों के बाहर प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के दर्शन व स्वागत के लिए आरती की थाली लेकर मौजूद थे. गणेश मंदिर से रथ को खींचते हुए श्रद्धालु श्री मंदिर तक लेकर पहुंचे. इसके बाद श्री मंदिर में प्रतिमा स्थापित की गई. वहीं प्रभु जगन्नाथ मंदिर के समीप खानपान व खिलौने के भी दुकान लगाए गए थे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-launched-a-great-public-relations-campaign/">चाईबासा

: भाजपा ने चलाया महा जनसम्पर्क अभियान

कराईकेला में श्रद्धालुओं ने उतारी आरतीhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ckp-puja-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

वहीं बंदगांव प्रखंड की कराईकेला में भी श्रद्धा व उल्लास के साथ प्रभु जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा निकली गई. साहू टोला, सीताहार चौक, नायक टोला, ब्राह्मण टोला समेत अन्य जगहों में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना की गई. इसके साथ ही आरती उतारी गई. भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया गया. बाहुड़ा यात्रा के दौरान सभी परंपराओं का निर्वाह किया गया. इस मौके पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने उपस्थित होकर प्रभु जगन्नाथ की पूजा की व क्षेत्र की सुख शांति की कामना की. इस मौके पर कराईकेला जगन्नाथ पूजा कमेटी 64 मौजा के सभी सदस्य व बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही