Search

 
 
 

चक्रधरपुर: लॉटरी से निरुमानी कोड़ाह बनी गोईलकेरा प्रखंड प्रमुख

 
Chakradharpur : गोईलकेरा के प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ. जिसमें निरुमानी कोड़ाह गोईलकेरा प्रखंड की प्रमुख चुनीं गईं. प्रमुख के चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें पार्वती बहांदा का नामांकन पत्र रद हो गया. दावेदारों में चांदमुनी जोंको को 2 मत, जबकि नंदनी कोड़ाह और निरुमानी कोड़ाह को 7-7 मत प्राप्त हुए और मुकाबला बराबरी पर रहा. लॉटरी के माध्यम से प्रमुख का फैसला हुआ, जिसमें निरुमानी कोड़ाह ने बाजी मार ली. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-siddharth-khuntpani-became-the-block-head-and-sarita-became-the-deputy-chief/">चाईबासा

: सिद्धार्थ खूंटपानी प्रखंड प्रमुख व सरिता उप-प्रमुख बनी

वरदान निर्वाचित हुए गोईलकेरा के उप प्रमुख

वहीं उप प्रमुख के लिए हुए चुनाव में वरदान भुईंया को 7, सुसारी कमरगांव को 5, दिनेश सुरीन और बानी सिन्हा को 2-2 मत प्राप्त हुए. जीत के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित प्रकाश ने प्रमुख व उप प्रमुख को प्रमाण पत्र प्रदान किया. साथ ही पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/blood-bank-will-be-established-in-railway-hospital-of-chakradharpur/">चक्रधरपुर

के रेलवे अस्पताल में स्थापित होगा ब्लड बैंक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही