Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, शपथ भी दिलाई

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत मंगलवार को नगर परिषद की ओर से शहर की रानी रसाल मंजरी उच्च विद्यालय व उर्दू टाउन उच्च विद्यालय में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर परिषद की स्वच्छता टीम की ओर से स्कूल के विद्यार्थियों को साफ-सफाई का महत्व बताया गया. इसके तहत जहां तहां कचरा ना फेंकने, घर व स्कूल में साफ-सफाई बरतने, गीला व सूखा कचरा को अलग-अलग डस्टबिन में रखने इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई. वहीं विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाया गया. इस संबंध में नगर परिषद के सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए कर यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर जगह-जगह जाकर लोगों को स्वच्छता संबंधित जानकारी दी जा रही है, ताकि हमारा शहर स्वच्छ रह सके और सुंदर दिख सके. इस मौके पर नगर परिषद के अधिकारियों के अलावे विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-appointment-letters-given-to-107-youth-in-the-9th-national-employment-fair/">जमशेदपुर

: 9वें राष्ट्रीय रोजगार मेला में 107 युवाओं को दी गई नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही