Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग के विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत शनिवार को पदमपुर पंचायत के लौड़िया गांव में जागरूकता रैली निकाली गई. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक प्रो.राजा राम धनवार के नेतृत्व में निकाली गई इस जागरुकता रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस दौरान ग्रामीणों एवं छात्राओं को हेल्थ एंड हाइजीन के लिए जागरूक किया गया. जहां कॉलेज की प्रो. नमिता प्रधान ने छात्राओं एवं ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, मासिक धर्म के दौरान पर्सनल हाइजीन, सैनेटरी पैड्स के उपयोग, एनिमिया, पौष्टिक एवं संतुलित आहार के बारे में विस्तार से बताया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administrations-bulldozer-in-gadda-encroachment-removed/">जमशेदपुर

: गदड़ा में चला प्रशासन का बुल्डोजर, हटाया गया अतिक्रमण

छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधित समस्याओं को भी जाना तथा इस बारे में चर्चा कर छात्राओं का सही मार्गदर्शन किया गया. मौके पर ग्रामीणों के बीच साबुन का भी वितरण किया गया. जागरुकता रैली के दौरान प्रबंधन समिति से उमेश महतो, शशिभूषण महतो, कॉलेज के प्रो.डॉ गणेश कुमार,संदीप कुमार सिंह,नमिता प्रधान, पूजा प्रधान के अलावे एनएसएस वॉलिंटियर्स मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-mango-gulab-bagh-demanded-construction-of-road-and-drain/">जमशेदपुर

: मानगो गुलाब बाग के लोगों ने की सड़क व नाली निर्माण की मांग
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही