Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा में मधुसूदन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सीबीएसई दसवीं व बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हुआ. इस वर्ष चक्रधरपुर के मधुसूदन पब्लिक स्कूल के दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. बारहवीं विज्ञान में स्कूल की संयुक्ता प्रमाणिक 94.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी. वहीं 92.2 प्रतिशत अंक लेकर हिमानी पूर्ति द्वितीय टॉपर रहीं. जबकि रोहन कुमार व रवि कुमार 90.4 प्रतिशत एवं 90 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहे. बारहवीं बोर्ड में इस स्कूल से कुल 131 परीक्षार्थी शामिल हुये थे.  जिसमें सभी बेहतर अंक से सफल रहे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-three-women-injured-in-thunderstorm-in-galialor-village-of-hatnatodang-panchayat/">चक्रधरपुर

: हतनातोड़ांग पंचायत के गलियालोर गांव में वज्रपात से तीन महिला घायल

दसवीं बोर्ड का भी परिणाम रहा बेहतर 

दसवीं बोर्ड की परीक्षा में स्कूल टॉपर सौरांघशु घोष रहे. स्कूल के सौरांघशु घोष को 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये. वहीं सेकेंड टॉपर आदिती कुमारी को व मोहम्मद साहिल को 93.4 प्रतिशत अंक हासिल हुये. माही श्रीवास्तव 93.2 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की थर्ड टॉपर के स्थान पर रहीं. दसवीं में कुल 171 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-the-tenth-board-of-tata-dav-public-school-has-100-result/">नोवामुंडी

: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के दसवीं बोर्ड का शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी

स्कूल का रिजल्ट बेहतर होने पर स्कूल के निदेशक बीके हिन्दवार ने कहा कि प्राचार्य के नागराजु, उप प्रचार्या आरती कोड़वार व शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत से रिजल्ट बेहतर किया है. इसके लिए सभी बधाई के पात्र है. इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन श्याम सुंदर महतो व शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी. स्कूल के प्राचार्य के नागराजु ने कहा कि यह इस वर्ष पहली बार बारहवीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें विद्यार्थियों ने बेहतर अंक लाकर स्कूल का नाम रौशन किया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-farewell-to-father-johnny-p-devasya-at-saint-xaviers-school-welcomes-the-new-father/">चक्रधरपुर

: संत जेवियर स्कूल में फादर जॉनी पी देवस्या को दी गई विदाई, नए फादर का किया स्वागत

विद्यालय के टेन टॉपर्स (विज्ञान संकाय)

विद्यालय के टॉपर्स में संयुक्ता प्रमाणिक- 94.8%, हिमानी पूर्ति -92.2%, रोहन कुमार -90.4%, रवि शर्मा -90%, सुशील महतो -87.8%, असब आलम -85.2%, सुष्मिता महतो -85%, माधुरी महतो -84.4%, अनामिका मिश्रा - 83.2 %, संदीप हासा -82.6% शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही