Search

 
 
 

चक्रधरपुर : महादेवसाल श्रृंगार संघ ने महादेवसाल धाम में किया शिवलिंग का अलंकार

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के महादेवसाल श्रृंगार संघ की ओर से शनिवार को गोइलकेरा महादेवसाल धाम में बाबा का अलंकार किया गया. संघ के केशव राव द्वारा शनिवार दोपहर तीन बजे से शाम के पांच बजे तक बाबा शिवलिंग का अलंकार किया गया. केशव राव एवं अन्य संघ के सदस्यों ने सबसे पहले मंदिर की साफ-सफाई की इसके पश्चात बाबा भोलेनाथ की शिवलिंग को दूध, दही व गंगा जल से स्नान कराया. इसके उपरांत शिवलिंग में भांग का लेप लगाया गया और शिवलिंग में भगवान शिव की आकृति बनाई गई. चांदी के आंख लगाए गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-geospectra-the-annual-journal-of-geosciences-at-kolhan-university-was-released/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय में भूगर्भ विज्ञान की वार्षिक पत्रिका जियोस्पेक्ट्रा” का हुआ विमोचन

उमड़ी थी लोगों की भीड़

काजू, किसमिस, पिस्ता, हल्दी, चंदन से मनमोहक रुप दिया गया. बाबा की अलंकार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस बीच बाबा के शिवलिंग को नीलकंठ, कमल, रजनीगंधा, गुलाब का फूल व बेल पत्र से आकर्षक रुप से सजाया गया. अलंकार के बाद खीर, हलुआ, पेड़ा, लड्डू आदि का प्रसाद चढ़ाया गया और भक्तों के बीच इसका वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/bandgaon-villagers-meet-to-demand-construction-of-culvert-across-the-river-and-road-from-kopa-to-kotagada/">चक्रधरपुर

: ब्राहम्णी नदी पर पुल नहीं होने से द्वारपारम के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

22 से अधिक बार किया जा चुका है शिवलिंग का अलंकार

इस संबंध में केशव राव ने बताया कि पिछले डेढ साल से महादेवसाल धाम में बाबा के शिवलिंग का अलंकार किया जा रहा है. अब तक 22 से अधिक बार शिवलिंग का अलंकार किया जा चुका है. आगे भी बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार हम करते रहेंगे. मौके पर राजू अग्रवाल, विकास जयसवाल, आशीष जयसवाल, आर श्रीकांत राव, विक्की नाग, एम श्रीनिवास राव, रवि मोहंती, छोटू मोदक आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही