Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बोल बम के उद्घोष से गुंजा महादेवशाल धाम

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सावन की तीसरी सोमवारी पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही. सुबह से हो रही बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की. भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, धतुरा व अन्य फल-फूल चढ़ाए गए. कई मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे गए. इस अवसर पर कई मंदिरों में रुद्राभिषेक भी किया गया. सावन की तीसरी सोमवारी पर मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. लोको कॉलोनी शिव मंदिर, रेलवे के आरई कॉलोनी शिव मंदिर, सोनुवा बस स्टैंड शिव मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसे भी पढ़ेंझारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-24-new-ips-cm-hemant-soren-applied-batch/">झारखंड

के 24 नए आईपीएस अधिकारियों को सीएम हेमंत सोरेन ने लगाया बैच

भक्ति गीतों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

[caption id="attachment_709486" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CKP-Mahadevshal-Dham-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महादेवशाल धाम में पूजा अर्चना के लिए कतार में खड़ी महिलाएं.[/caption] पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा स्थित महादेवशाल धाम शिव मंदिर व आसपास का क्षेत्र बोल बम, हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा. सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचे. मलमास होने के बावजूद यहां जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही. रविवार से हो रही बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेवशाल शिव मंदिर पहुंच गए थे. सोमवार को मंदिर का द्वार खुलने पर श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया. जलाभिषेक करने के लिए चक्रधरपुर के मुक्ति नाथ महादेव घाट, राउरकेला की वेदव्यास त्रिवेणी संगम, मधवापुर के कोयल कारो नदी से जल भरकर कांवरिया लेकर श्रद्धालु महादेवशाल धाम पहुंचे थे. भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जम कर झूमे. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-distributed-dhoti-saree-among-the-beneficiaries-of-sona-sobran-yojana/">चाकुलिया

: विधायक ने सोना सोबरन योजना के लाभुकों के बीच बांटा धोती साड़ी

कई जगहों से पहुंचे लोग की पूजा-अर्चना

[caption id="attachment_709488" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CKP-Mahadevshal-Dham-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गोइलकेरा स्थित महादेव चार धाम में सजाया गया शिवलिंग.[/caption] कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जगहों के अलावा झारखंड के अन्य क्षेत्र व ओड़िशा, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना किया. महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग कतार में लगने की व्यवस्था की गई थी. इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खीर-पूड़ी, सब्जी, खिचड़ी इत्यादि बांटे गए. इस अवसर पर यहां श्रावणी मेला भी लगा था. जहां पूजा-पाठ के सामग्रियों के आलावा बच्चों के खिलौने, खानपान इत्यादि के दुकान लगाए गए थे. सोमवार को महादेवशाल स्टेशन पर रुकने वाली सभी ट्रेनों में लोगों की भीड़ रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही