Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर के लिए रवाना हुए महाप्रभु जगन्नाथ, उमड़ी भीड़

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के पुरानीबस्ती स्थित मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) से बुधवार शाम भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा अपने घर के लिए वापस निकले. बाहुड़ा रथयात्रा यानी घूरती रथ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए, मत्था टेका व प्रसाद चढ़ाया. रथ को खिंचते हुए भक्तों ने बड़ादांडो यानि गणेश मंदिर तक पहुंचाया. जहां विश्राम के उपरांत गुरुवार को प्रभु श्रीमंदिर पहुंचेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ckp-rath-yatra-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पुरानी बस्ती में भगवान को मौसीबाड़ी पहुंचने व वापस जगन्नाथ मंदिर लौटने में दो-दो दिन का वक्त लगता है. इस दौरान भगवान स्थान विशेष पर रात्रि विश्राम करते हैं. इस अवसर पर पुरानी बस्ती में तरह-तरह के खानपान के स्टॉल व बच्चों के खिलौने की दुकानें भी लगाई गई थी. वहीं बंदगांव प्रखंड की कराईकेला, सोनुवा में ही धूमधाम के साथ बाहुड़ा रथयात्रा निकाला गया. सभी जगह प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-defamation-case-filed-by-minister-banna-gupta-against-mla-saryu-rai-dismissed/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय के खिलाफ मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से दायर मानहानि का मुकदमा खारिज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही