Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मौसीबाड़ी से श्री मंदिर पहुंचे महाप्रभु, जय जगन्नाथ से गूंजा क्षेत्र

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : चक्रधरपुर के पुराना बस्ती में रविवार शाम को बाहुड़ा यात्रा में मौसीबाड़ी से निकले महाप्रभु जगन्नाथ, अग्रज बलभद्र एवं बहन सुभद्रा श्री मंदिर पहुंच गए. जय जगन्नाथ के घोष के बीच उत्साह से भरे लोगों ने भगवान के दर्शन किए. बाहुड़ा रथ यात्रा में भगवान के दर्शन के लिए शहर के साथ ही आसपास के विभिन्न गांवों के श्रद्धालु भी भारी संख्या में पुराना बस्ती पहुंचे. प्रसाद चढ़ाया और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/CKP-PRABHU-JAGANNATH-1.jpg"

alt="" width="1280" height="605" /> इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-commissioner-nitin-madan-kulkarni-brought-alive-the-setting-post-gave-hope-to-the-tribals/">रांची:

सेंटिंग पोस्ट को जीवंत कर गए कमिश्नर नितिन मदन कुलकर्णी, आदिवासियों में जगाई उम्मीद

उमड़ी भीड़, दिखा आस्था का उल्लास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/CKP-PRABHU-JAGANNATH-2.jpg"

alt="" width="1280" height="605" /> चक्रधरपुर के पुराना बस्ती में दो दिवसीय बाहुड़ा रथयात्रा को लेकर मेले सा नजारा रहा. लोगों की भीड़ उमड़ी अवस्था और आस्था का उल्लास दिखा. महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बच्चे सज धज कर रथ यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे. सड़कों पर मिठाई, प्रसाद, खाद्य सामग्री, खिलौने आदि की दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही. वहीं विधि-व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही