Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से एक व्यक्ति का हाथ कटा, मौत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि गुरुवार देर रात लगभग दो बजे रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 312/ 32, डाउन लाइन के पास लगभग 25 व्यक्ति किसी किसी ट्रेन की चपेट में आ गया. इस घटना में व्यक्ति का एक हाथ कट गया. इसके कारण अत्यधिक खून बहने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : कटिहार">https://lagatar.in/in-the-katihar-case-the-grand-alliance-government-sought-a-joint-investigation-report-from-dm-and-sp/">कटिहार

मामले में महागठबंधन सरकार ने DM और SP से मांगी संयुक्त जांच रिपोर्ट
इसकी सूचना जीआरपी थाना के अधिकारियों को मिलने के बाद शव को रेल ट्रैक से उठाकर चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल स्थित शीतगृह में रखा गया है. इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि मृत व्यक्ति केशव की पहचान नहीं हो सकी है. पहचान को लेकर शव को रेलवे अस्पताल स्थित शीतगृह में रखा गया है. अगर किसी को मृत व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है, तो इसके बारे में सूचित करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही