Search

 
 
 

चक्रधरपुर : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मेलगांडी सहित कई नेता पार्टी से निष्कासित

 
Shambhu Kumar Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय मेलगांडी समेत कई नेताओं को अनुशासन हीनता के आरोप में पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है. यह जानकारी जिला मंत्री प्रताप कटियार महतो ने मंगलवार को यहां प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्यों के लिए की गई है. कहा कि वर्तमान में पार्टी का संगठन महापर्व चल रहा है. जिसमें प्रत्येक बूथ से कम से कम 50 कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. यह अभियान पूरे जिले में जोरशोर से चल रहा है. विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ने व पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भाजपा में छह वर्षों तक वापसी नहीं होगी. पार्टी से निष्कासित नेताओं में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, शेष नारायण लाल, विजय मेलगांडी, ललित नारायाण ठाकुर, मनोहरपुर विधानसभा से रामेश्वर तैसुम, ललिता कोड़ाह, जगन्नाथपुर विधानसभा से अशोक दास व मांगीलाल केराई शामिल है. प्रेसवार्ता में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, जिला मंत्री सुरेश साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन तियु, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष तीरथ जामुदा, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय मिश्रा, अशोक दास, शिवलाल रवानी, संदीप साव मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धान">https://lagatar.in/neighboring-states-odisha-and-chhattisgarh-become-a-hindrance-in-paddy-procurement-msp-in-both-the-states-is-rs-700-more-than-jharkhand/">धान

खरीद में पड़ोसी राज्य ओडिशा और छत्तीसगढ़ बने रोड़ा, दोनों राज्यों में MSP झारखंड से 700 रुपये अधिक
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही