Search

 
 
 

Chakradharpur : शीतला मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल समेत कई पंडालों के 9 अक्टूबर को खुलेंगे पट

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा को लेकर नवरात्र की सप्तमी पर चक्रधरपुर शहर के विभिन्न स्थानों में बनाये गये पूजा पंडालों का पट बुधवार को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. चक्रधरपुर के शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल समेत अन्य पूजा पंडालों का उद्घाटन बुधवार शाम किया जाएगा. शीतला मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन नौ कुंवारी कन्याएं करेंगी. जहां मुख्य रुप से पूजा समिति के संरक्षक भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश साव के साथ-साथ पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा समेत अन्य मौजूद रहेंगे. वहीं पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है. इसमें डांडिया भी आयोजित की जाएगी. सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान एकल, समूह नृत्य, गीत में हिस्सा लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को श्रीश्री शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा. इधर शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अलावे ठठेरा मोहल्ला दुर्गा पूजा समिति, कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा समिति, आरई कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति, नूतन दुर्गा पूजा समिति समेत अन्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा. [caption id="attachment_961545" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/CKP-Durga-Puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ठठेरा मोहल्ला दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में प्रतिमा को अंतिम रुप देते मूर्तिकार.[/caption] इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-listened-to-the-problems-of-the-people-in-janata-darbar/">Jamshedpur

: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही