Search

 
 
 

चक्रधरपुर : घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर विवाहित महिला ने की आत्महत्या

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के उलीबेड़ा गांव के मानीसाई टोला में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि मानीसाई टोला निवासी सतीश बोदरा की पत्नी 20 वर्षीय मुनी बोदरा शनिवार की दोपहर नदी से स्नान कर अपने कमरे में चली गई. इसके बाद मुनी बोदरा की सास घर पहुंची तो मुनी बोदरा घर में पंखे के सहारे फांसी से झूल रही थी. घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद मुनी बोदरा को उतारकर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-discussion-on-voter-awareness-emphasis-on-100-percent-voting/">गढ़वा

: मतदाता जागरूकता पर चर्चा, शत प्रतिशत मतदान पर जोर
अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका मुनी बोदरा के परिजनों ने बताया कि मुनी बोदरा व सतीश बोदरा का आठ महीने पहले ही प्रेम विवाह हुआ था. जिस वक्त महिला ने घर में फांसी लगायी उसका पति सतीश बोदरा घर में नहीं था. इधर घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व जवान अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गये हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-deep-boring-done-in-ram-madaiya-handed-over-to-the-residents/">आदित्यपुर

: राम मड़ैया में की गई डीप बोरिंग बस्तीवासियों को सुपुर्द

डीएवी चाईबासा ने उच्च विद्यालय महुलडीहा को हराया

  • ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-DAV-Criket.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : उद्योगपति सह समाजसेवी पदम कुमार जैन द्वारा प्रायोजित एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 13वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को खेले गए मैच में सुरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा ने उच्च विद्यालय महुलडीहा को पांच विकेट से पराजित कर अपना विजय अभियान शुरु किया. आज की जीत के साथ ही डीएवी चाईबासा के कुल चार अंक हो गए हैं. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस उच्च विद्यालय महुलडीहा के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-inter-enrollment-form-will-be-available-in-the-college-from-may-10/">घाटशिला

: कॉलेज में 10 मई से मिलेगा इंटर का नामांकन फॉर्म
पहले बल्लेबाजी करते हुए महुलडीहा की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट खोकर 75 रन बनाए. पियुष महतो ने दो चौकों की सहायता से 27 रन तथा विजय प्रधान ने दो चौकों की मदद से 19 रन बनाए. डीएवी चाईबासा की ओर से गेंदबाजी करते हुए हितेश वैद्य ने 12 रन देकर दो विकेट तथा प्रियांशु कुमार ने 22 रन देकर दो खिलाड़ियों को चलता किया. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने 13.2 ओवर में 79 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. हालांकि इस प्रयास में उनके पांच बल्लेबाज पैविलियन लौट गए. डीएवी चाईबासा की ओर से शौर्य वीर ने चार चौकों की मदद से 18 नाबाद रन, हितेश वैद्य ने चार चौकों की सहायता से 17 रन तथा यश यादव ने एक छक्का की मदद से 13 नाबाद रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उच्च विद्यालय महुलडीहा की ओर से आशीष लोहरा ने 34 रन देकर तीन खिलाड़ियों को चलता किया. हरभजन कालिन्दी एवं अभिनव महतो को एक-एक सफलता हाथ लगी. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-two-cyber-criminals-arrested-at-bhagaiya-check-post-sent-to-jail/">साहिबगंज

: भगैया चेकपोस्ट पर दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सिंहभूम जर्नलिस्ट एसोसिएसन के सचिव दिलीप बनर्जी ने मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले सुरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा के हितेश वैद्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह, गुरमीत सिंह, मैच के दोनों अंपायर क्रमशः तेजनाथ लकड़ा एवं सुजीत रॉय तथा स्कोरर उपेंद्र चौरसिया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही