Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा उपवास

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने तीज व्रत रखकर पूजा अर्चना की. इस अवसर पर सोमवार शाम सज धजकर महिलाएं पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में इकट्ठा हुई. जहां विधिवत तरीके से भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी. चक्रधरपुर के बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर, पुरानी रांची रोड स्थित तुलसी मंदिर, टाउन काली मंदिर, सोनुवा बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुहागिन महिलाएं तीज की पूजा अर्चना के लिए पहुंची. चक्रधरपुर के बाटा रोड रोड स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी अनंत पाठक ने कहा की तीज पर निर्जला व्रत और भगवान शिव और माता पार्वती जी की विधि पूर्वक पूजा करने का विधान है. इस दिन व्रत के साथ-साथ शाम को व्रत की कथा सुनी जाती है. माता पार्वती जी का व्रत पूजन करने से धन, विवाह, संताना आदि भौतिक सुखों में वृद्धि होती है. वहीं कई महिलाओं ने अपने घरों में भी तीज की पूजा अर्चना की. इस अवसर पर घरों में गुजिया, ठेकुवा समेत अन्य पकवान भी बनाए गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-highway-driver-illegally-transporting-sand-arrested/">जमशेदपुर

: बालू की अवैध ढुलाई कर रहा हाइवा चालक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही