Search

 
 
 

चक्रधरपुरः सुहागिन महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत, काली मंदिर में की पूजा

कई महिलाओं ने घरों में करवा चौथ की पूजा की. शाम में चांद निकलने पर चांद की आरती उतारकर छलनी से पहले चांद का, फिर पति का दीदार किया. इसके बाद पति ने पत्नी को करवा से पानी पिलाकर व्रत पूरा कराया.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : चक्रधरपुर में शुक्रवार को करवा चौथ की धूम रही. पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा. महिलाओं ने शाम को चांद निकलने से पहले पूजन-अर्चन किया और चंद्र दर्शन के बाद व्रत तोड़ा. फिर, पति और बड़ों का आशीर्वाद लिया. पति ने पत्नी को उपहार भी दिए.चक्रधरपुर के टाउन काली मंदिर में सुहागिन महिलाएं पूजा के लिए इकट्ठा हुईं, जहां विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कीं.

 

 वहीं, कई महिलाओं ने घरों में करवा चौथ की पूजा की. शाम में चांद निकलने पर चांद की आरती उतारकर छलनी से पहले चांद का, फिर पति का दीदार किया. इसके बाद पति ने पत्नी को करवा से पानी पिलाकर व्रत पूरा कराया. करवाचौथ पर्व को लेकर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही