Search

चक्रधरपुर : पोड़ाहाट के राजा अर्जुन सिंह का मनाया गया शहादत दिवस

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पोड़ाहाट के राजा सह 1857 गदर के महान स्वतंत्रता सेनानी वीर अर्जुन सिंह का शहादत दिवस शुक्रवार को थाना रोड स्थित राजा अर्जुन सिंह पार्क में मनाया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़, झामुमो नेता सह गुरुजी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण के सदस्य भुवनेश्वर महतो, आजसू के जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा उपस्थित थे. इस अवसर पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि राजा अर्जुन सिंह के शहादत को भुलाया नहीं जा सकता. क्षेत्र से अंग्रेजों को खदेड़ने में उनका अहम योगदान था. इसे भी पढ़ें : उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-speed-of-bulldozer-increased-bulldozer-ran-on-mashuk-uddins-house/">उमेश

पाल हत्याकांड : बुलडोजर की रफ्तार हुई तेज, माशूक उद्दीन के मकान पर चला बुलडोजर

राजा अर्जुन सिंह की कुर्बानी कभी भुलाया नहीं जा सकता

इस दौरान झामुमो युवा नेता सन्नी उरांव ने कहा कि वीर शहीद राजा अर्जुन सिंह ने 1857 गदर के दौरान अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे. राजा अर्जुन सिंह की कुर्बानी कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इस मौके पर मौजूद समाजसेवी सदानंद होता, पूर्व पार्षद दिनेश जेना ने भी संबोधित करते हुए राजा अर्जुन सिंह की कुर्बानी को याद किया. इस अवसर पर झामुमो नेता राहुल आदित्य, प्रवीर प्रताप सिंहदेव, जयकुमार सिंहदेव, यशवंत सिंह, हिमांशु प्रधान, गोनु जयसवाल, वेद प्रकाश दास, मांगीलाल प्रधान समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp