Search

 
 
 

चक्रधरपुर: मारवाड़ी युवा मंच ने शिविर में 140 यूनिट रक्त का दान

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : शहर के निर्मला स्कूल में रविवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 140 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. रक्त का संग्रह चाईबासा ब्लड बैंक द्वारा किया गया. इस रक्तदान शिविर का आयोजन दिवंगत राजकुमार मोहता, मनोज पाडिया, किशन अग्रवाल और विशाल खिरवाल की स्मृति में किया गया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-no-action-has-been-taken-so-far-in-the-murder-case-of-six-members-of-maheshwari-family/">जमशेदपुर

: माहेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की हत्या मामले में अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

15 अगस्त को लोगों को मिलेगी ब्लड बैंक की सौगात

शिविर का उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव ने दिवंगतों की तस्वीरों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि लोगों की मांग पर बहुत जल्द चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में ही ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी. इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. 15 अगस्त को आज़ादी के उत्सव पर ब्लड बैंक की सौगात जनता को मिलेगी.

एएसपी एवं प्रशिक्षु आइपीएस ने भी किया रक्तदान

शिविर में शिरकत करते हुए एएसपी कपिल चौधरी, प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना इंचार्ज सुमित कुमार अग्रवाल, गुरुजी आर्शीवाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव समेत 140 लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर सभी रक्तदाताओं को उपहार व प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया. मौके पर झामुमो नेता राहुल आदित्य, पंकज शर्मा, सदानंद होता, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव नितेश भगेरिया समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-jharkhand-got-a-separate-state-but-jharkhandis-did-not-get-their-due-rights-jairam-mahto/">चांडिल:

झारखंड अलग राज्य मिला लेकिन झारखंडियों को उनका हक अधिकार नहीं मिला -जयराम महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही