Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अग्रसेन जयंती पर मारवाड़ी युवा मंच ने निकाली शोभा यात्रा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अग्रसेन जयंती के अवसर पर सोमवार की सुबह मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा के तत्वावधान में शहर में शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा के दौरान लोग हाथों में निशान लिए हुए चल रहे थे. यह शोभा यात्रा चक्रधरपुर के बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप से निकलकर पवन चौक, रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग होते हुए मारवाड़ी स्कूल मैदान पहुंची. जहां से पुनः रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग, पुरानी रांची रोड होते हुए बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर पहुंची. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/shobha-yatra-ckp.jpeg"

alt="" width="600" height="294" /> इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-dead-body-of-unknown-youth-found-in-satgurum-river/">गालूडीह

: सातगुरूम नदी में मिला अज्ञात युवक का शव 

शाम छह बजे से किए जाएंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम 

मौके पर मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा के सदस्यों ने बताया कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर आज 11 बजे से चक्रधरपुर की रानी सती दादी मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी. जहां दिन भर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. साथ ही शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे. इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा के सभी सदस्यों के अलावा महिला व पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़े : हिमाचल">https://lagatar.in/himachal-pradesh-tourist-laden-vehicle-falls-into-gorge-in-kullu-7-dead/">हिमाचल

प्रदेश : कुल्लू में पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही