Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कांजी हाउस में माता महारानी की हुई पूजा, निकाली गई कलश यात्रा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रेलवे क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या-15 कांजी हाउस में शनिवार को ग्रामदेवी मां महारानी की पूजा अर्चना श्रद्धाभाव के साथ की गई. इस अवसर पर मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा रेलवे के बर्टन लेक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरकर मां महारानी मंदिर लाया गया. इस मौके पर पुजारी योगेंद्र प्रसाद ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-marched-to-ranchi-on-april-2-for-the-demand-of-obc-reservation/">लातेहार

: ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर 2 अप्रैल को रांची कूच

श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया

समाजसेवी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि 68 साल पहले क्षेत्र के लोग प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए थे. ‌जिससे निजात पाने के लिए पूर्वजों ने 1955 में ग्रामदेवी मां महारानी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. ‌जिसके बाद क्षेत्र में फैली आपदा समाप्त हो गई थी. ‌जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष ग्रामदेवी मां महारानी की पूजा भक्तों द्वारा श्रद्धा पूर्वक की जा रही है. पूजा समाप्त होने के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया. ‌इस मौके पर पूर्व पार्षद लालजी प्रसाद, गणेश प्रसाद, रवि दास, रोहित दास, राहुल दास, सुभाष महापात्रा, राजेश महापात्रा, भवन प्रसाद, शंकर थापा, पूनम प्रसाद, रितु देवी, शीला दास, आरती देवी, स्वीटी प्रसाद समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही