Search

चक्रधरपुर : स्वास्थ्यकर्मियों के साथ चिकित्सा पदाधिकारी ने की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर के अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा ने की. उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर सरकार की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी. वहीं एएनएम को मिले कार्य और लक्ष्य को पूरा करने को कहा गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mini-solar-water-plant-will-be-installed-in-22-places-of-kukdu-block/">चांडिल

: कुकड़ू प्रखंड के 22 स्थानाें में लगेगा मिनी सोलर वाटर प्लांट

लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश

इस दौरान सास, बहु, पति सम्मान की रिपोर्ट देने व बंध्याकरण और नसबंदी को लेकर मिले प्रत्येक माह के लक्ष्य को पूरा करने को कहा गया. डॉ अंशुमन शर्मा ने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य को निष्ठापूर्वक करते हुए स्वास्थ्य से संबंधित लक्ष्य को पूरा करें. कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण चिकित्सा व्यवस्था गड़बड़ हुई थी, लेकिन अब जब हड़ताल खत्म हो गई है तो निर्धारित कार्यों को पुरा किया जाएगा. बैठक में मुख्य रुप से एएनएम कुमारी इंदिरा, सुनीता कुमारी, अकाउंट रवि भूषण सिंह समेत काफी संख्या में एएनएम मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp