Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की बैठक

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने मंगलवार को एक बैठक की. इसमें प्रखंड भर के शिक्षक मौजूद थे. बैठक में उन्होंने फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने शिक्षकों को बताया कि फाइलेरिया की दवा सामान्य व्यक्तियों को भी खानी चाहिए. हालांकि दो साल से छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं अति गंभीर रोग से ग्रसित रोगियों को यह दवा नहीं खिलाया जाएगा. 10 फरवरी को चक्रधरपुर प्रखंड के सभी बूथों पर दवा खिलाई जायेगी. इसके साथ ही उसी दिन सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भी बच्चों को एल्बेंडाजोल और डीईसी की गोलियां खिलाई जाएगी. बच्चों को दवा खिलाने से पूर्व शिक्षकों को इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-quick-execution-of-pending-cases-station-in-charge-dsp/">चक्रधरपुर

: लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें थाना प्रभारी : डीएसपी
[caption id="attachment_548260" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/07rc_m_197_07022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संबोधित करते डॉ अंशुमन शर्मा[/caption]

डोर-टू-डोर खिलाई जायेगी दवा

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि 10 फरवरी को बूथ पर दवा खिलाने के बाद 11 से 25 फरवरी तक डोर-टू-डोर दवा खिलाया जाएगा. इस दौरान शिक्षकों को दवा का डोज, प्रतिकुल प्रभाव, सेवन विधि के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया कि फाइलेरिया आसाध्य रोग हैं और इसका बचाव ही एक साधन हैं. फाइलेरिया का कोई इलाज नहीं हैं. इसे सिर्फ दवाइयां खाकर ही रोका जा सकता हैं. मौके पर शिक्षा विभाग के बीपीओ अजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग के संजय सिंह, रामाधार साह समेत काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही