Search

 
 
 

चक्रधरपुर : 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मेडिकल का छात्र गिरफ्तार

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल के समीप से सोमवार को पुलिस ने 21 वर्षीय मेडिकल के छात्र को 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले गई. चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि अनुमंडल अस्पताल के समीप रहने वाले एक युवक के पास भारी मात्रा में ब्राउन शुगर है. इसके बाद थाना प्रभारी तत्परता दिखाते हुए तुरंत अनुमंडल अस्पताल के समय पहुंचे और अनुमंडल अस्पताल के समीप गेलन भट्टी के पास अभि कुमार नामक एक युवक को पकड़ा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-501-ghee-lamps-will-be-lit-in-shyam-mandir-there-will-be-bhajan-kirtan/">चांडिल

: श्याम मंदिर में जलेंगे घी के 501 दीये, होगा भजन-कीर्तन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Giraftar-Student-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> युवक के पास से पुलिस ने 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. युवक नशे की हालत में भी था. इसके बाद अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू की मौजूदगी में युवक के खिलाफ कागजी कार्रवाई करते हुए युवक के पास से ब्राउन शुगर, उसके मोबाईल को जब्त कर लिया. युवक को थाना ले जाया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर युवक को 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है. युवक से पूछताछ की जा रही है इस संबंध में विशेष जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-santhal-pargana-team-won-lakhtakia-football-competition/">चांडिल

: संथाल परगाना की टीम ने जीता लखटकिया फुटबॉल प्रतियोगिता

मेडिकल का छात्र है युवक

27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया युवक भुवनेश्वर की किम्स मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करता है. वह प्रथम वर्ष का छात्र है. इस संबंध में युवक की मां ने बताया कि नववर्ष की छुट्टी को लेकर उसका बेटा घर आया था. किसी दूसरे व्यक्ति से खरीद कर उसका बेटा संभवतः ब्राउन शुगर का उपयोग करता था. इधर युवक के पिता अभ्यास कुमार अनुमंडल अस्पताल के सामने एक चिल्ड्रन क्लिनिक चलाते हैं. इसे भी पढ़ें : हम">https://lagatar.in/Tweet/%e0%a4%b9%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c/">हम

सभी को खादी और सिल्क से जुड़ने की जरूरत: श्री

शहर में तेजी से हो रहा ब्राउन शुगर का कारोबार

चक्रधरपुर शहर में तेजी से ब्राउन शुगर का कारोबार हो रहा है. चक्रधरपुर के कुछ इलाकों में इसे बेचा जाता है. पुलिस अपने ओर से कई बार छापेमारी का प्रयास की है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है. शहर में ब्राउन शुगर का कारोबार होने से अच्छे-अच्छे घर के युवक इसका शिकार हो रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही