Chakradharpur : कोल्हान प्रमंडल पान तांती युवा समाज कल्याण समिति चक्रधरपुर के तत्वावधान में 27 फरवरी को रेलवे बर्टन लेक में मिलन समारोह का आयोजन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया और समाज के लोगों को आमंत्रित किया. चक्रधरपुर के बाराहकाटा, इंदकाटा, बांदोडीह, सिलफोड़ी, जामिद, मोरांगटांड, चेलाबेड़ा, बोड़दा, चैनपुर, चंद्री, दुधकुंडी, रोलाडीह, मांगुरदा, हतनातोडांग, मोराडीह, सिंगाडीह, गेलियालोर, जारकी, अरुवां, बाईपीड़, सुपाईसाई एवं शहरी क्षेत्रों का भी दौरा किया गया. दौरे में अशोक दास, प्रदीप कुमार दास, शत्रुघ्न दास, हरीश चंद्र पान, दिनेश भंज, सुनील पान, शिवानंद दास आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-golmuri-miscreants-fired-at-the-door-of-the-house-shell-recovered/">जमशेदपुर
: गोलमुरी में बदमाशों ने घर के दरवाजे पर की फायरिंग, खोखा बरामद [wpse_comments_template]
: गोलमुरी में बदमाशों ने घर के दरवाजे पर की फायरिंग, खोखा बरामद [wpse_comments_template]
Leave a Comment