Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर सिलफोड़ी मैदान में हुई बैठक

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर शनिवार को सिलफोड़ी मैदान में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सिललफोडी पंचायत की मुखिया सह आयोजन समिति की अध्यक्ष मेलानी बोदरा ने किया. इस दौरान चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे. बैठक में आदिवासी दिवस पर सिलफोड़ी के शांतिनगर मैदान में कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-campaign-to-link-aadhaar-and-voter-id-card-started/">मझगांव

: आधार और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने का अभियान शुरू
मुखिया मेलानी बोदरा ने कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस दौरान वक्ता आदिवासियों के उत्थान, शिक्षा, रोजगार, दस्तूर, बारंग क्षिति का महत्व, प्राकृतिक रूढ़िवादी, ज्ञान, विज्ञान के संरक्षण एवं प्रसारण में आदिवासी महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वक्ता राजकुमार पान, अरविंद तिग्गा, नंद लाल बांकिरा, दामोदर सिंह हांसदा, कृष्ण चंद बोदरा, साधना चाकी उपस्थित होंगे. बैठक के दौरान मुखिया पिंकी जोको, माझी राम जोको, पूर्व मुखिया मंजू श्री तियू, कृष्णा सामड, राजू जामुदा, रांडो कोडाह समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही