Search

 
 
 

Chakradharpur : वनग्राम की समस्या को लेकर कारिका में हुई बैठक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड की सुदूरवर्ती क्षेत्र कारिका में वनग्राम को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई उपस्थित थे. बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि वनग्राम को राजस्व गांव का दर्जा नहीं दिये जाने के कारण कई प्रकार की सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है. खासकर वनग्रामों में निवास करने वाले स्कूली बच्चों के जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र नहीं बनने से कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही है. इसके साथ ही वनग्राम में पेयजल, बिजली, सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-bjp-leader-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-tap-water-scheme-for-every-house/">Jadugoda

: हर घर नल जल योजना की धीमी गति पर भाजपा नेता ने जताई नाराजगी
उन्होंने कहा कि हम लोग जंगल क्षेत्र में रहने के कारण हमारे यहां कोई भी पदाधिकारी तक नहीं आते हैं. इस कारण हमलोग को सुविधाएं नहीं हैं. मौके पर समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि वनग्राम को राजस्व गांव घोषित करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांगपत्र दिया गया है. साथ ही स्थानीय लोगों की समस्या को डीसी के यहां रखकर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी. मौके पर गोपाल मुंडा, विजय दिग्गी, बिरसा मुंडा, सावन पूर्ति, सुखराम मुंडा, गंगु मुंडा, मोटाय मुंडा, उम्बल मुंडा समेत वनग्राम के अन्य ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही