Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना को लेकर बैठक आयोजित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना को पहले से और ज्यादा बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा. यह बातें चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने कही. वे रविवार को वनमालीपुर स्थित अपने आवास में दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना संचालन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव, ताराकांत सिजुई, मिथुन गागराई, उदय जयसवाल, प्रेम मुंडारी, संजय हांसदा, दोराई जोंको मुख्य रूप से उपस्थित हुए. विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के तमाम सदस्य अब तक किए गए कार्यों को लेकर गुरुजी शिबू सोरेन से मुलाकात करेंगे. तत्पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर योजना को ओर बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन लेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-march-taken-out-in-protest-against-the-memory-and-police-of-dj-businessman-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में डीजे व्यवसाई की स्मृति एवं पुलिस के विरोध में निकाली गई पदयात्रा

गांव के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रहा योजना का लाभ

उन्होंने कहा कि आज भी गांव के अंतिम व्यक्ति तक उक्त योजना का लाभ नहीं पहुंचा है, जिसे सभी के सहयोग से पहुंचाना है. विधायक ने कहा की दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के तहत दो कार्य चल रहे हैं. एक गरीब जरुरतमंदों के विवाह, मृत्यु कार्यक्रम समेत सामुहिक पूजा पाठ में टेंट सेवा तथा दूसरा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ रहने वाले लोगों को दो समय नि:शुल्क भोजन देना है. नि:शुल्क भोजन सेवा में करीबन 40 हजार से अधिक लोगों को यह लाभ दिया गया है. वहीं गुरुजी आशीर्वाद योजना के तहत नौ विवाह ऐसे कराए गए हैं, जिसमें सारी खर्च योजना के तहत की गई है. जबकि टेंट के माध्यम से करीबन आठ सौ से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-in-khemashuli-rail-traffic-on-the-fifth-day-and-highway-jam-on-the-sixth-day/">बहरागोड़ा

 : खेमाशुली में पांचवें दिन रेल चक्का व छठे दिन हाईवे जाम यथावत

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, मुखिया मेलानी बोदरा, पीटर घनश्याम तियु, अमर सिंह बोदरा, विजय प्रधान, सर्वर नेहाल उर्फ नज्जू, सूरज सिंह, राजेंद्र मेलगांडी, विवेक सिंह, लखन हेंब्रम, सुब्रतो प्रधान, महेश कुमार प्रधान, अनिल उरांव, सेलाई मुंडा, मो. नियाज, अनुप विश्वकर्मा, मार्टिन हेंब्रम समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही