Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय में जन्माष्टमी मेला को लेकर बैठक आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रेलवे क्षेत्र के पोटरखोली में आयोजित होने वाले कृष्णा जन्माष्टमी मेला को लेकर शुक्रवार को पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ रीना हांसदा ने की. बैठक में मेला के सफल संचालन व विधि व्यवस्था को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई. जहां एसडीओ रीना हांसदा ने कई दिशा निर्देश दिए. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि पोर्टरखोली में मेला के दौरान जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाने की व्यवस्था पर ही मेला लगाने की अनुमति दी जाएगी. मेला के दौरान लगने वाले सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था पूजा समिति करेगी. वहीं जबरदस्ती चंदा लेने के लिए भी मना किया गया. कहा गया कि सड़क को छोड़ कर ही दुकानें लगनी चाहिए. सभी दुकानों के बाहर डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखना है. पंडालों और दुकानों में आग बुझाने के लिए अग्निशमन तथा बालू की व्यवस्था रखेंगे. वहीं रेलवे की ओर से सफाई कार्य में नगर परिषद को सहयोग की अपील की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-pasted-an-advertisement-at-the-house-of-the-absconding-accused-of-theft/">जमशेदपुर

: चोरी के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी तालमेल स्थापित कर करें क्षेत्र का भ्रमण

बैठक में पूर्व की भांति साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति तथा चिकित्सा आदि की व्यवस्था रेलवे विभाग द्वारा करने का निर्देश दिया गया. खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत, पोटरखोली तथा पूजा पंडालों तक आने जाने वाले मार्गों में पड़़ने वाले गड्ढे को भरने का आदेश दिया गया. इसके अलावे तीन नियंत्रण कक्ष बनाने का तथा रेलवे के पदाधिकारियों के साथ बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी तालमेल स्थापित कर क्षेत्र का भ्रमण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एसडीओ रीना हांसदा ने कहा कि मेला में अशांति एवं उपद्रव उत्पन्न नहीं हो, उसके लिए पुलिस प्रशासन निगरानी करती रहेगी. मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. चारों पूजा समिति सीसीटीवी लगाने का व्यवस्था करेंगे. इससे सम्पूर्ण मेला क्षेत्रों की निगरानी की जा सकेगी. बैठक में मुख्य रूप से पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जी सोरेन समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और पूजा समिति के अध्यक्ष, पूर्व वार्ड पार्षद निक्कू सिंह समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही