Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बच्चों व युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए की गई बैठक

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सिलफोड़ी पंचायत के सिलफोड़ी गांव स्थित जल छाजन भवन में बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य रुप से पंचायत की मुखिया मेलानी बोदरा, पंचायत समिति सदस्य पार्वती कोड़ाह उपस्थित रहीं. बैठक के दौरान गांव की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई. जहां सीईआरसी सामुदायिक शिक्षा संस्थान केन्द्र के संचालन के लिए भवन को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान बताया गया कि एस्पायर संस्था बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है. साथ ही युवाओं को भी शिक्षा से जोड़ा जा रहा है. इसे लेकर अभिभावकों को जागरूक होना होगा. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-12-year-old-boy-serious-after-falling-from-a-tree-referred-to-rourkela/">मनोहरपुर

: पेड़ से गिरकर 12 वर्षीय बालक गंभीर, राउरकेला रेफर

बाल मजदूरी रोकने के लिए किया गया जागरूक 

इस दौरान बाल मजदूरी, बाल विवाह रोकने की तैयारी को लेकर भी जानकारियां दी गई. मौके पर बताया गया कि ग्राम संगठन का निर्माण कर पंचायत के छात्र-छात्राओं, युवाओं को नि:शुल्क कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ा जाना है. शिक्षा को लेकर चलाये जा रहे कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया. मौके पर संस्था के सीएफ महेन्द्र सामड, सिलफोड़ी पंचायत के जीपीसीएम सुरेश पान, जामिद पंचायत के जीपीसीएम लखिराम मुंडरी के अलावे, बुढ़ीगोड़ा गांव के मुंडा शंकर बोदरा, शिक्षा प्रेमी कैलश महतो, गंगाधर महतो, ललिन महतो, निरंजन महतो, समाजसेवी रमेश कोड़ाह के अलावे युवक-युवतियां मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-woman-filed-a-case-of-harassment-against-her-husband/">चाईबासा

: महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया प्रताड़ना का मामला
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही