Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रेलवे हरिजन बस्ती में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति चक्रधरपुर के पदाधिकारियों की बैठक रेलवे हरिजन बस्ती स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में हुई. बैठक की अध्यक्षता विधायक सह केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सुखराम उरांव ने किया. बैठक में कई प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया. दो वर्षों के कोरोना काल के बाद इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने को लेकर केंद्रीय समिति की सहमति बनी. इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-and-wellness-center-found-closed-in-patmada-under-surprise-inspection-by-civil-surgeon-all-were-mourned/">जमशेदपुर

: पटमदा में सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सभी को किया शोकॉज

शहर में उत्पन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

इसके साथ दुर्गा पूजा के दौरान शहर में उत्पन्न समस्याओं पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई. दुर्गा पूजा के दरमियान शहर में साफ-सफाई बनाए रखा जाएगा. शहर में मकड़जाल के जैसे फैले हुए विद्युत तारों को ठीक किया जाएगा. विसर्जन में नदी घाट की सफाई एवं डस्ट डालकर समतल किया जाएगा. दुर्गा पूजा से पहले थाना नदी में 100 फिट पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा. केंद्रीय समिति द्वारा शहर में 16 बैनर लगाए जाएंगे. जिसमें सभी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की तस्वीरें होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-kidnapping-schoolgirl-from-sonari-acquitted/">जमशेदपुर:

सोनारी से स्कूली छात्रा के अपहरण का आरोपी बरी

डस्ट डालकर सड़क को किया जाएगा समतल

पोटका से मारवाड़ी स्कूल तक सड़कों के दोनों तरफ झंडा लगाए जाएंगे. आदि पूजा कमेटी के विसर्जन मार्ग में राजबाड़ी सड़क पर डस्ट डालकर सड़क को समतल किया जाएगा. बैठक में यह तय किया गया की प्रत्येक दुर्गा कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को विसर्जन के दौरान पवन चौक में सम्मानित किया जाएगा. बैठक में संरक्षक अशोक षाड़ंगी, सह संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा, सचिव शेष नारायण लाल, राजेश शुक्ला, अनुप दूबे, कुमार विवेक, संजय पासवान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही