Search

 
 
 

चक्रधरपुर : आसनतलिया पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आसनतलिया पंचायत भवन में शनिवार को मुखिया संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता आसनतलिया पंचायत की मुखिया कैरी बोदरा ने की. बैठक के दौरान सभी नव निर्वाचित मुखियाओं ने परिचय प्राप्त किया. इसके बाद एकजुटता के साथ मिलकर पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को दूर करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान मुखियाओं ने कहा कि हमें एकजुट रहना होगा, ताकि किसी के भी सुख-दुख में हम आगे रहकर कार्य कर सकें. इस दौरान कैरी बोदरा ने कहा कि मुखिया संघ राजनीतिक पार्टी से हटकर कार्य करेगी. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-sports-competition-organized-for-students-in-plus-two-high-school/">मझगांव

: प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित

अगली बैठक में संघ का होगा विस्तार

मुखिया संघ की अपनी विचारधारा होगी. राजनीतिक पार्टी अपनी अलग जगह है, संघ अलग है. इस दौरान मुखियाओं ने संघ की अगली बैठक में संघ का विस्तार करने पर भी चर्चा किया. तय किया गया कि अगली बैठक में संघ का चुनाव किया जाएगा. इस मौके पर होयोहातु, भरनिया, नलिता, केनके, गोपीनाथपुर, इटिहासा, सुरबुड़ा, समिदीरी, हथिया, केन्दो, कोलकोचकड़ा, पदमपुर, जामिद, सिलफोड़ी, गुलकेड़ा, कुलीतोड़ांग, बाईपी पंचायत के मुखिया मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही