Search

 
 
 

Chakradharpur : आदिवासी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मानकी-मुण्डा सभागार में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस आयोजन समिति की बैठक मंगलवार को मानकी जंगल सिंह गागराई की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी मित्रमंडल पोटका से पोड़ाहाट स्टेडियम तक आदिवासी एकता रैली निकाली जाएगी. रैली के उपरांत पोड़ाहाट स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में विभिन्न आदिवासी समुदाय के अगुवाकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा एवं कार्यक्रम में सभी समुदाय अपने-अपने समुदाय का सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन करेंगे. बैठक में आयोजन समिति के सचिव कश्मीर कांडेयांग, कोषाध्यक्ष पंकज बांकिरा व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-hindi-reading-and-speech-competition-organized-in-st-johns-high-school/">Jamshedpur

: सेंट जॉन्स हाई स्कूल में हिंदी वाचन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही