Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को लेकर शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दल के नेता उपस्थित हुये. बैठक में प्रखंड विकास संजय कुमार सिन्हा व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से संबंधित कई जानकारियां दीं. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सभी की सहभागिता जरुरी है. राजनीतिक दल के नेता भी अपने-अपने बूथ स्तर पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं का नाम जुड़वाने व पहचान पत्र बनाने में सहयोग करें. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-distribution-of-gram-and-syrup-among-the-passers-by/">धनबाद
: राहगीरों के बीच चना व शरबत का वितरण इस पर विशेष ध्यान रखा जाए कि 18 वर्ष उम्र के कोई भी मतदाता न छूटे. बताया गया कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर ही तेजी से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है. अगर मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में क्षेत्र के बीएलओ द्वारा किसी प्रकार की गलती होती है तो इसे सुधारा जा सकता है. बाद में सुधारने में परेशानी होगी. इस दौरान उपस्थित राजनीतिक दल के नेताओं से बूथ अध्यक्षों की सूची भी मांगी गई. बैठक में आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के अलावे जदयू व अन्य राजनीतिक दल के नेता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
चक्रधरपुर : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Leave a Comment