Search

 
 
 

चक्रधरपुर : स्व.कमलदेव गिरि के परिजनों से मिली राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गिरिराज सेना के संरक्षक कमलदेव गिरि की बहन के साथ हुई मारपीट के मामले की जांच करने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी बुधवार को चक्रधरपुर पहुंची. शहर के भारत भवन के समीप 12 नवंबर 2022 की शाम गिरिराज सेना के संरक्षक सह हिन्दूदवादी युवा नेता कमलदेव गिरि की हत्या कर दी गई थी. वहीं 29 दिसंबर की शाम चाईबासा में स्व. कमलदेव गिरि की छोटी बहन के साथ पुलिस द्वारा मार-पिट किया गया था. इस मामले की जांच को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी बुधवार को स्व. कमलदेव गिरि के शौंडिक धर्मशाला के समीप स्थित आवास पहुंची. यहां उन्होंने स्व. कमलदेव गिरि के माता-पिता, बड़े भाई व छोटी बहन पूजा गिरि व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुलाकात किया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-administration-will-soon-run-against-the-encroachers/">घाटशिला

: अतिक्रमणकारियों पर जल्द चलेगा प्रशासन का डंडा

न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया

इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से कमलदेव गिरि हत्याकांड मामले व कमलदेव गिरि की छोटी बहन पूजा गिरि के साथ पुलिस द्वारा किये गये दुर्व्यवहार के मामले में उन्होंने काफी देर तक बातचीत की. पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों को आश्वासन देते हुये कहा कि मामले की वे रिपोर्ट बनाकर भेजेंगी और इसकी उच्च स्तरीय जांच करायी जाएगी. उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि परिवार के सदस्यों के अलावे कई लोगों से पूछताछ की गई है, इस मामले में जल्द ही आयोग को रिपोर्ट सौंपा जाएगा. मौके पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-indradhanush-mission-vaccination-review-meeting-at-chc/">मनोहरपुर

: सीएचसी में इंद्रधनुष मिशन टीकाकरण की समीक्षा बैठक

पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली से हैरान, सौंपी जाएगी रिपोर्ट - ममता

[caption id="attachment_704240" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/kamdew-giri-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पत्रकारों को संबोधित करती राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी[/caption] स्व. कमलदेव गिरि के आवास में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने कहा कि पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली से मैं हैरान हूं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मेरे आगमन व पीड़ित परिवार से मिलने जाने की सूचना पूर्व में होने के बावजूद स्व. कमलदेव गिरि के परिजनों को मात्र दस मिनट पहले सूचना दिया गया. साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली से मैं हैरान हूं. उन्होंने कहा कि एक महिला को पुलिस द्वारा घसिटना, प्रताड़ित करना, भाई की हत्या के बाद एम्बुलेंस नहीं देना काफी निंदनीय घटना है. इस मामले को लेकर वे रिपोर्ट तैयार कर रही हैं जल्द ही वे रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगी और उचित कार्रवाई की मांग करेंगी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-administration-will-soon-run-against-the-encroachers/">घाटशिला

: अतिक्रमणकारियों पर जल्द चलेगा प्रशासन का डंडा

भाई की हत्या के बावजूद पुलिस नहीं दे रही सुरक्षा - उमाशंकर गिरि

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी से स्व. कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमा शंकर गिरि ने कहा कि छोटे भाई की हत्या होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन द्वारा हमें सुरक्षा नहीं दी जा रही है. छोटा भाई जब जीवित था, तब वे भी सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाते रहें, अंतत: उसकी हत्या कर दी गई. हमारे परिवार के सदस्यों पर भी खतरा है, लेकिन इसके बावजूद हमें सुरक्षा नहीं दी जा रही. उन्होंने कहा कि पूरे मामले को लेकर परिवार ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य को अवगत करा दिया है. उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को लेकर चाईबासा में वरीय अधिकारियों से बात करेंगी. वहीं स्व. कमलदेव गिरि की छोटी पूजा गिरि ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के घर आने से हमें आस जगी  है कि न्याय अवश्य मिलेगी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-administration-will-soon-run-against-the-encroachers/">घाटशिला

: अतिक्रमणकारियों पर जल्द चलेगा प्रशासन का डंडा
[wpse_comments_template]          
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही