Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रास्ता भटककर सोमरा गांव पहुंची मानसिक रूप से बीमार महिला

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बाईपी पंचायत के सोमरा गांव में रविवार को मानसिक रूप से बीमार एक महिला रास्ता भटककर गांव पहुंच गई. महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष है. महिला सोमरा गांव के नीचे टोला निवासी व समाजसेवी शीला जोंको के घर के समीप काफी देर बैठी रही. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद जब ग्रामीणों ने महिला से पूछताछ कर नाम, पता इत्यादि की जानकारी लेने की कोशिश की, तो महिला ने कुछ भी नहीं बताया. ग्रामीणों के अनुसार महिला मानसिक रुप से बीमार है व लोटापहाड़ के रास्ते भटककर गांव पहुंच गई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-added-intellectuals-in-sampark-se-support-program/">आदित्यपुर

: भाजपा ने संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों को जोड़ा

पुलिस जानकारी जुटाने में लगी 

वहीं कुछ ग्रामीणों के अनुसार महिला को दो-तीन दिन पहले भी गांव के दूसरे टोला में भटकते हुए देखा था. महिला को देखने के बाद समाजसेवी महिला शीला जोंको ने उसे कपड़े इत्यादि पहनाया. साथ ही महिला को भोजन भी कराया. वहीं इसकी जानकारी चक्रधरपुर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार को दी. इधर, थाना प्रभारी महिला की पहचान में जुट हुए हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति को महिला के बारे में जानकारी मिले वे तत्काल इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही