Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जागरुकता रैली में महिला सशक्तीकरण का दिया गया संदेश

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को चक्रधरपुर में नगर परिषद के तत्वावधान में महिलाओं ने जागरुकता रैली निकाली. जागरुकता रैली में शहर के विभिन्न महिला समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई. जागरुकता रैली के दौरान नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए महिलाएं हाथों में बैनर, तख्तियां लिए हुए चल रही थी. रैली नगर परिषद से निकल कर पवन चौक, रेलवे ओवर ब्रिज, हनुमान चौक होते हुए पुनः नगर परिषद कार्यालय पहुंची. कार्यक्रम का आयोजन कर महिला उत्थान पर चर्चा की गई. इस दौरान महिलाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में बताया गया. साथ ही महिला स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी दी गई. इस मौके पर नगर परिषद के अधिकारियों के अलावे विभिन्न महिला संगठन से जुड़ी महिलाएं मौजूद थी. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/bahragora-bjps-panchayat-expansion-workshop-organized-at-netaji-shishu-udyan/">धनबाद:

सदर अस्पताल में राइट सबमांडिबुलर ग्रंथी का हुआ सफल ऑपरेशन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही