Search

चक्रधरपुर : सोनुवा के केजीबीवी में बैडमिंटन व बास्केटबॉल कोर्ट का मंत्री जोबा माझी ने किया उद्घाटन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सोनुवा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट का शुक्रवार को समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री जोबा माझी ने उद्घाटन किया. बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण विशेष केंद्रीय सहायता मद से कराया गया है. इस मौके पर मंत्री जोबा माझी ने कहा कि विद्यालय परिसर में निर्मित दोनों खेल कोर्ट छात्राओं के लिए लाभदायक रहेगा तथा यहां बच्चियां पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकेगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-truck-drivers-son-will-become-doctor-successful-in-neet-exam/">आदित्यपुर

: ट्रक चालक का पुत्र बनेगा डॉक्टर, नीट परीक्षा में हुआ सफल

खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं बेटियां

उन्होंने कहा कि आज के दौर में हमारे राज्य की बेटियां खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है. विद्यालयों में खेलकूद के साधन उपलब्ध रहने से प्रतिभाओं को निखारने में काफी मदद मिलेगी. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदजी राम, अंचलाधिकारी सागरी बराल, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//