Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बदमाशों ने एक व्यक्ति के एसबीआइ व केनरा बैंक एकाउंट से उड़ाए 24800 रुपए

 
Chakradharpur : चक्रधरपुर शहर के पुराना बस्ती निवासी शंकर माझी के एसबीआइ एवं केनरा बैंक अकाउंट से साइबर अपराधियों ने विगत 18 जून को 24800 रुपए निकासी कर ली. इसके बाद गुरुवार को पीड़ित शंकर माझी बैंक स्टेटमेंट निकाल कर चक्रधरपुर पुलिस थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-murari-elected-president-and-secretary-of-subrata-pradhan-bar-association/">चक्रधरपुर

: सुब्रत प्रधान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव चुने गए मुरारी

तीन बार साइबर अपराधियों ने की राशि की निकासी

दर्ज शिकायत में शंकर माझी ने कहा है कि 18 जून को एइपीएस के माध्यम से रात करीब 9:30 बजे एसबीआइ एकाउंट से 10 हजार रुपए की निकासी हुई. इसके बाद 19 जून की शाम करीब 6:30 बजे केनरा बैंक अकाउंट से पुनः 10 हजार की निकासी हुई. जबकि 20 जून की सुबह करीब 8 बजे एसबीआइ अकाउंट से 4800 रुपए की निकासी की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dsp-animesh-sudhir-kumar-and-inspector-shankar-will-be-honored-with-the-excellent-service-medal-on-august-15/">जमशेदपुर

: डीएसपी अनिमेष, सुधीर व इंसपेक्टर शंकर 15 अगस्त को होंगे अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

फोन पर मैसेज आने लगे तो ठनका माथा

एकाउंट से राशि के ट्रांजक्शन होने के कुछ देर बाद शंकर के फोन पर निकासी होने के मैसेज आने लगे. जिससे पता चला उसके दोनों अकाउंट से साइबर अपराधी पैसे की निकासी कर रहे हैं. जिसके बाद तत्काल दोनों अकाउंट के आधार लिंक को बंद करवाया और आगे की कार्रवाई के लिए गुरुवार की सुबह चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज की. उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज के उपरांत पुलिस प्रशासन यथाशीघ्र कार्रवाई करे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही