Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : चार साल बाद परिजनों से मिली लापता युवती, परिजनों ने जताई खुशी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा गांव से लापता हुई युवती चार साल बाद शनिवार को अपने परिजनों से मिली. युवती को परिजनों से मिलवाने में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने अहम भूमिका निभाई. बताया जाता है की टोकलो थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा गांव के सुरेश गागराई की 18 वर्षीय बेटी खुशबू गागराई वर्ष 2018 में बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन से लापता हो गई थी. इस संबंध में टोकलो थाना में मामला दर्ज कराया गया था. कुछ दिनों पहले गांव के मुंडा मारकुस गागराई को सूचना मिली की खुशबू गागराई ओडिशा के सुंदरगढ़ स्थित आस्था आश्रय गृह में है. इसके बाद मारकुस गागराई ने इस बारे में समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई व युवती के परिजनों को जानकारी दी. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rishabh-jha-will-be-sp-in-charge-of-seraikela/">आदित्यपुर

: ऋषभ झा होंगे सरायकेला के प्रभारी एसपी

सिलाई- कढ़ाई की ट्रेनिंग करेगी खुशबू

इसके बाद डॉ विजय सिंह ने आश्रय गृह के संचालकों से संपर्क किया और मारकुस गागराई को युवती के परिजनों के साथ सुंदरगढ़ भेजा. मारकुस गागराई व अन्य खुशबू गागराई को सकुशल लौजोड़ा गांव लेकर पहुंचे. खुशबू अपने माता-पिता, परिजनों और ग्रामीणों से मिलकर काफी खुश है. डॉ विजय सिंह गागराई ने खुशबू तथा उसके परिजनों को हर संभव मदद देने की बात कही. उन्होंने कहा कि खुशबू की मानसिक स्थिति ठीक है, वह सिलाई- कढ़ाई की ट्रेनिंग भी लेना चाहती है. जल्द ही खुशबू को चक्रधरपुर स्थित सिलाई सेंटर में भर्ती कराया जाएगा. इस मौके पर रामराई सामड, संतोष सिंह देव, कुशल गागराई, शंकर गागराई, सुनिया गोप, धनसिंह गागराई मौजूद थे. इसे भी पढ़े :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-students-get-emotional-remembering-old-days-at-arka-jain-university/">जमशेदपुर

: अरका जैन विश्वविद्यालय में पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए पूर्ववर्ती छात्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही