Search

 
 
 

चक्रधरपुर : खतियानी जोहर यात्रा को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने बैठक की. विधायक के आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई. इस दौरान चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर हर प्रखंड में बैठक कर तैयारियां की जा रही है. चाईबासा में हुए भाजपा के कोल्हान स्तरीय कार्यक्रम से भी यह कार्यक्रम बड़ा किया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता 24 जनवरी को चाईबासा पहुंचेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-youth-congress-burnt-effigy-of-tripura-chief-minister-at-shaheed-park-chowk/">चाईबासा

: शहीद पार्क चौक में युवा कांग्रेस ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

नगर तैयारी समिति के अध्यक्ष बने सन्नी उरांव

बैठक के दौरान खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव को चक्रधरपुर नगर तैयारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इसमें झामुमो नेता मुन्ना खान, उदय जायसवाल, कालिया जामुदा, सरवर नेहाल, बुधू गागराई, चंदन विश्वकर्मा, सूरज सिंह, हुसैन समय तनु को भी शामिल किया गया है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/noamundi-self-death-anniversary-of-harivansh-rai-bachchan-and-veer-maharana-pratap/">मनोहरपुर

: लक्ष्मीपुर में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक में झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण के सद्स्य भुवनेश्वर महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय हांसदा, प्रखंड सचिव तारकांत सिजुई, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक प्रभात महतो, मनोज डांगिल, मार्टिन हेंब्रम, प्रदीप महतो,बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष, लखन हेंब्रम, रघुनाथ तियु, जय कुमार सिंह देव, प्रखंड प्रमुंख ज्योति सुजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, मिथुन गागराई, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान समेत विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि व दोनों प्रखंड के झामुमो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही